फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कुरुक्षेत्र के अंकू ने जीती बड़ी माली

विज्ञापन
सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत अप्पर बरोट में आयेाजित कुश्ती दंगल में विजेता पहलवानों को  पुरस्
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। अपर बरोट पंचायत में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली आदि राज्यों के पहलवानों ने दमखम दिखाया। आयोजन कमेटी के प्रधान सोहन सिंह, सदस्य प्रताप सिंह, कश्मीर सिंह, नरोता राम, दलीप राव आदि ने बताया कि छोटी और बड़ी माली के लिए पहलवानों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
विज्ञापन

आयोजकों ने विजेताओं को नकद राशि के साथ गुर्ज और गागर भेंट कर सम्मानित किया। छोटी माली के विजेता फगवाड़ा के साहिल को 7100 रुपये और गुर्ज जबकि उपविजेता अमृतसर के जगदीप को 6100 रुपये की नकद राशि सहित एक गागर देकर सम्मानित किया। बड़ी माली के विजेता कुरुक्षेत्र के अंकू को गुर्ज के साथ 9100 रुपये तथा उपविजेता दिल्ली के गोगी को 8100 रुपये तथा एक गागर भेंट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें