फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चिट्टा के खिलाफ मैराथन में अनीश बने विजेता

विज्ञापन
मंडी के सेरी मंच पर आयोजित एंटी चिट्टा अवेरनेस मैराथन में भाग लेते युवा। संवाद
विज्ञापन
मंडी। मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर रविवार को एंटी चिट्टा जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। इस एंटी चिट्टा जागरूकता मैराथन में लगभग 200 युवाओं ने भाग लिया। पूर्व सैनिक और समाजसेवी भास्कर व अमित भाटिया मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेताओं का इनाम और मेडल देकर सम्मानित किया। इसमें ओपन वर्ग के साथ अंडर-18 व 18 से 35 आयु वर्ग के लोगों के लिए भाग लिया।
विज्ञापन

आयोजक चमन ने बताया कि पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 3100, 2100 और 1100 रुपये एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। ओपन कैटेगरी पुरुष में अनीश सिंह चंदेल पहले, तिलक राज दूसरे और नागेंद्र पाल तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में मानसी पहले, कनिका दूसरे और पुष्पा तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-18 आयु वर्ग में लड़कों में अमन पहले, कार्तिक दूसरे और दिव्यांश तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियाें में मल्लवी पहले, रितिका दूसरे व मोनिका तीसरे स्थान पर रहीं। 18 से 35 पुरुष वर्ग में तुलसी राम पहले, संतोष ठाकुर दूसरे व खेमराज तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें