फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सेहली पंचायत के दंगल में अनिल बने विजेता, मनप्रीत उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सेहली पंचायत में आयोजित पारंपरिक कुश्ती दंगल में राजेश कपूर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों, महिला मंडलों और आयोजन समिति ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल रहा। राजेश कपूर ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल गांवों की पहचान हैं और युवाओं को अनुशासन व आत्मविश्वास सिखाते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। दंगल में अनिल विजेता और मनप्रीत उपविजेता रहे। कार्यक्रम के बाद राजेश कपूर ने लख दाता पीर देवता मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें