फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सामान्य वर्ग के जरूरतमंद बच्चों की अनदेखी पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपूत सभा ने मंडी में बैठक कर प्रदेशव्यापी संघर्ष का किया एलान
विज्ञापन

...........................
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजपूत सभा ट्रस्ट मंडी कोर ग्रुप इकाई की बैठक राजपूत भवन जेलरोड मंडी में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान डॉ. अमर सिंह गुलेरिया ने की। बैठक में इकाई के आय व्यय का ऑडिट कर राजपूत भवन के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने पर चर्चा की। साथ ही इसकी जिम्मेवारी राजपूत सभा ट्रस्ट के चेयरमैन इंद्र सिंह ठाकुर को दी।बैठक में राज्य और केंद्र सरकार की ओर से जाति विशेष की तुष्टीकरण के नाम पर राजपूत और सामान्य वर्ग के जरूरतमंद युवाओं तथा विभिन्न अकादमियों एवं प्रोफेशनल कोर्सेज कर रहे बच्चों की अनदेखी पर कड़ा संज्ञान लिया गया। विरोध में प्रदेशव्यापी संघर्ष करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सभा ने प्रदेश सरकार की शगुन योजना का विरोध किया। सभा के चेयरमैन इंद्र सिंह ने सामान्य वर्ग की समस्याओं को हिमाचल और केंद्र सरकार से प्रमुखता से शीघ्र हल करवाने और सामान्य वर्ग आयोग का गठन करने का आग्रह किया। बैठक में लूणापानी इकाई के प्रधान रविंद्र सिंह, बलबीर मिन्हास, अदालत सिंह, शमशेर सिंह, खेम सिंह, खेम चंद, नरपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें