फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बढ़ा हुआ मानदेय न मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। अप्रैल 2026 से घोषित मानदेय बढ़ोतरी का लाभ नहीं मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में रोष है। सोमवार को धर्मपुर में आयोजित संघ की बैठक में सदस्यों ने लंबित मांगों को उठाते हुए सरकार से जल्द समाधान करने की मांग की। बैठक में प्री-स्कूल के बच्चों को राजमा की जगह मूंग दाल देने और कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को प्रोत्साहन राशि सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष भावना राणा और मंडल अध्यक्ष चंपा देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अप्रैल 2026 से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की बात कही थी, लेकिन अभी तक इसका लाभ नहीं मिला है। संघ की सदस्यों ने बच्चों की उम्र और पोषण संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भोजन में राजमा की जगह मूंग दाल देने की मांग की। वहीं बेहतर कार्य के लिए कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को प्रोत्साहन राशि व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की भी मांग की। बैठक में प्रधान सहित सचिव निशा, उपप्रधान रूपा, नीना, अनीता, संगीता, अर्चना, सुनीता, धनी देवी, मंजुला, कुसुम, आशा, रीना, कमला, उर्मिला, रेखा, नीलम, सरोज और शारदा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें