फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मिड-डे मील कर्मियों ने मंडी में किया प्रदर्शन

Thu, 11 Dec 2025 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी में आंगनवाड़ी और मिड डे मील वार्कर मांगों को धरना प्रदर्शन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
मंडी। स्कीम वर्कर्स राष्ट्रीय फेडरेशन के आह्वान पर जिला मंडी मुख्यालय में बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिड-डे मील कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न खंडों से सैकड़ों वर्करों ने भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद की और जोरदार नारेबाजी की। मांगों को लेकर वर्करों ने एक मांग पत्र भी प्रधानमंत्री को भेजा।
विज्ञापन

वर्करों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से करोड़ों गरीब बच्चों को दो वक्त का भोजन उपलब्ध कराने और गर्भवती माताओं तक पोषण पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। 2009 से मिड-डे मील कर्मियों और 2020 से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में एक रुपये तक की वृद्धि नहीं की गई है। महंगाई राहत भी नहीं दी जा रही है जबकि नंद घर, वेदांत, पोषण 2.0 जैसी योजनाओं के तहत इन सेवाओं को निजी हाथों में सौंपने की जल्दबाजी दिखाई जा रही है।
आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन की प्रधान विमला शर्मा ने आरोप लगाया कि डिजिटलाइजेशन और एफआरएस एप के नाम पर लाखों हितग्राहियों को योजनाओं से बाहर किया जा रहा है। बजट में हर साल कटौती की जा रही है। कई महीनों तक मानदेय का भुगतान भी नहीं होता जिससे उनमें भारी रोष है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद आंगनबाड़ी कर्मियों को ग्रेच्युटी, पेंशन, चिकित्सा सुविधा और मातृत्व अवकाश नहीं दिया जा रहा। मिड-डे मील कर्मियों के लिए छुट्टियों का कोई प्रावधान नहीं है। इसी आधार पर वर्करों ने अपनी प्रमुख मांगें रखीं। इस अवसर पर सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह, जिला महासचिव राजेश शर्मा, गुरदास वर्मा, अंजुला, गोदावरी, माया, नागों, मिड-डे मील जिला उपाध्यक्ष भीष्म, जिला सचिव ललिता, रितु शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें