फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए एप तैयार की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हर शनिवार पाड़च्छू में लगेगा एफपीओ का समूह मेला
विज्ञापन

एफपीओ देगा किसानों के उत्पादों को बाजार
दीपावली से पहले तीन दिवसीय मेले में मिलेंगी फल आधारित मिठाइयां
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। किसान उत्पादन सहकारी सभा धर्मपुर (एफपीओ) अब हर शनिवार पाड़च्छू में समूह मेला लगाएगी। इसमें स्वयं सहायता समूहों और अन्य समूहों के उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह निर्णय एफपीओ के चौथे स्थापना दिवस पर आयोजित चार दिवसीय सहकार मेले के दौरान लिया गया।
डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ नूतन गुलेरिया ने ऑनलाइन बिक्री की संभावनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि एफपीओ के उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए एप तैयार की जाएगी, जिसके माध्यम से ग्राहक ऑर्डर कर सकेंगे। उन्होंने तकनीकी सहयोग देने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनी सकलानी के नेतृत्व में लगने वाले साप्ताहिक मेले में समूहों के विभिन्न उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। एफपीओ का कार्यालय भी पाड़च्छू से संचालित होगा। वहीं, दीपावली से पहले अगले महीने 8 तारीख से तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पपीते व अन्य फलों से तैयार मिठाइयों के अलावा दूसरे राज्यों के एफपीओ से मंगवाई गई खाद्य सामग्री भी बिक्री के लिए रखी जाएगी। कार्यक्रम में आजीविका मिशन धर्मपुर की खंड समन्वयक कमलेश गुलेरिया, सीबीबीओ के मार्गदर्शक डॉ. हरदयाल सिंह गुलेरिया, मंडी साक्षरता एवं ज्ञान-विज्ञान समिति की सचिव सुनीता बिष्ट, नूतन गुलेरिया, एफपीओ सचिव भूपेंद्र सिंह, डॉ. कुलदीप गुलेरिया, रणताज राणा और रजनी सकलानी मौजूद रहे। इस दौरान समूहों को उत्पाद निर्माण, बिक्री और बाजार तक पहुंच बनाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें