फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर रेजिडेंट भर्ती: कैबिनेट से बदलाव के बाद अब फिर लिए जाएंगे आवेदन; अब आधिकारिक रूप से आदेश का इंतजार

Sat, 31 Jan 2026 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा राकेश राणा, मंडी।

सार

एएमआरयू की ओर से राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 389 सीनियर रेजिडेंट, ट्यूटर स्पेशलिस्ट के रिक्त पदों को भरने के लिए कैबिनेट स्तर से हुए बदलाव के बाद अब फिर आवेदन लिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) की ओर से राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 389 सीनियर रेजिडेंट, ट्यूटर स्पेशलिस्ट के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया फिलहाल रुक गई है। कैबिनेट स्तर से हुए बदलाव के बाद अब फिर आवेदन लिए जाएंगे। अब जीडीओ और सीधी भर्ती के लिए अलग-अलग कोटा तय किया गया है। पहले से आवेदन करने वालों को दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन

कैबिनेट से एक तिहाई सीधी भर्ती और दो तिहाई जीडीओ यानी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर को मौका देने का निर्णय कैबिनेट ने लिया है। एएमआरयू इस संबंध में आधिकारिक आदेश का इंतजार कर रहा है। आधिकारिक आदेश मिलते ही आवेदन के लिए ऑनलाइन लिंक भी खुलेगा। नए आवेदकों को नई प्रक्रिया में शामिल होने का पूरा मौका दिया जाएगा।

एएमआरयू ने 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए राज्य स्तरीय कॉमन और केंद्रीकृत काउंसलिंग के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके तहत कुल 389 पदों के लिए करीब 168 ही आवेदन मिले थे। सुपर स्पेशलिस्ट के लिए मात्र दो या तीन ही आवेदन मिले हैं। इस बार न्यूनतम क्वालीफाई नंबर की जगह विषयवार मेरिट सूची बनेगी।

कहां कितनी सीटें
आईजीएमसी शिमला में कुल 74 सीटें निर्धारित की गई हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज में कुल 75 सीटें रखी गई हैं। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में कुल 52 सीटें निर्धारित की गई हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में कुल 61 सीटें हैं। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में कुल 51 सीटें निर्धारित की गई हैं। श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक में कुल 25 सीटें रखी गई हैं। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी शिमला में कुल 51 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट स्तर से हुए बदलाव के आधिकारिक आदेश मिलने के बाद फिर से आवेदन लिए जाएंगे। पहले से आवेदन करने वालों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। यह पूरी प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी। -डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, एएमआरयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें