फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बर्फबारी के बीच लोगों ने बालिका दिवस पर ली शपथ

विज्ञापन
जिले के ऊपरी क्षेत्र में बर्फबारी के बीच बालिका दिवस पर शपथ लेते हुए लोग। स्त्रोत- विभाग - फोटो : कुड़वार के कंपोजिट विद्यालय पूरे ऋषि में परीक्षा देते विद्यार्थी।
विज्ञापन
मंडी। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बाल विकास परियोजना मंडी-सदर के तहत संचालित सभी 479 आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान उपस्थितजनों को बालिका दिवस की शपथ दिलाई गई। जिले के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के बावजूद लोगों ने गतिविधियों में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और बेटियों की शिक्षा से लेकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, 2006 के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की। बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, 2006 के बारे में लोगों को शपथ दिलाई गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेंद्र सैणी ने बताया कि मंडी सदर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे ''देई'' कार्यक्रम में खंड, वृत तथा आंगनबाड़ी स्तर पर समय-समय पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें