फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एंबुलेंस कर्मचारियों का आर-पार की लड़ाई का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
5 से 11 अप्रैल तक हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। अपनी लंबित मांगों और कथित शोषण के विरोध में हिमाचल प्रदेश 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने आर-पार की लड़ाई की तैयारी कर ली है। यूनियन ने नेशनल हेल्थ मिशन और मेड स्वान फाउंडेशन प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ 5 अप्रैल रात 8 बजे से 11 अप्रैल सुबह 8 बजे तक हड़ताल पर जाने का एलान किया है।
विज्ञापन


लड़भड़ोल में यूनियन के मंडी जिला प्रधान सुमित कपूर और महासचिव पंकज कुमार ने बताया कि कंपनी और सरकार के अड़ियल रवैये के चलते यह सख्त कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम वेतन नहीं मिल रहा है। 12 घंटे की ड्यूटी के बावजूद ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जा रहा है और ईपीएफ-ईएसआई में भी भारी अनियमितताएं हैं। कर्मचारियों का कहना है कि आवाज उठाने पर उन्हें मानसिक प्रताड़ना, बेवजह तबादले और निलंबन झेलना पड़ता है। यूनियन ने मांग की है कि बिना कारण निकाले गए कर्मचारियों को तुरंत बहाल किया जाए, बदले की भावना से किए गए तबादले रद्द किए जाएं, न्यूनतम वेतन और डबल ओवरटाइम दिया जाए तथा ट्रेड यूनियन एक्ट का पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा पूर्व कंपनी से छंटनी भत्ता और ग्रेच्युटी दिलाने की भी मांग उठाई गई है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते हाईकोर्ट और लेबर कोर्ट के आदेश लागू कर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो एंबुलेंस सेवाएं पूरी तरह ठप कर दी जाएंगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और कंपनी प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें