जोगिंद्रनगर (मंडी)। डाॅक्टर आंबेडकर समिति जोगिंद्रनगर गरोड़ू की ओर से 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई जाएगी।
इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रविवार को सामुदायिक भवन गरोड़ू में जयंती समारोह के आयोजन को लेकर बैठक हुई। कमेटी सदस्य रेवत राम ने बताया कि जयंती समारोह के अवसर पर मशहूर पंजाबी गायक संजय संधू अपनी प्रस्तुति देंगे।
साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इनमें नृत्य, गायन, नाटक और कविता पाठ किया जाएगा। बैठक में जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया, सेवानिवृत्त तहसीलदार पूर्ण चंद कौडल, एनआर अत्री, प्रकाश चड्ढा, राजेश कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद