फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर भवन का हो जीर्णोद्धार : भूपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिमा, रसोईघर और शौचालय निर्माण की भी उठाई मांग
विज्ञापन

भवन को लेकर स्थिति स्पष्ट करने का भी आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। सजाओपीपलू स्थित आंबेडकर भवन के उपयोग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने भवन के जीर्णोद्धार की मांग उठाई है। कहा कि भवन का उपयोग केवल सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए किया जाना चाहिए। साथ ही ग्राम पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग से भवन के संबंध में चल रही अटकलों पर स्थिति स्पष्ट करने की भी मांग की। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आंबेडकर भवन का निर्माण विशेष योजना के तहत हुआ है। इसका स्वामित्व ग्राम पंचायत तथा ग्रामीण विकास विभाग के पास है। ऐसे में भवन की मरम्मत, विस्तार या अन्य किसी उपयोग से जुड़े सभी निर्णय ग्राम पंचायत की सहमति से ही किए जाने चाहिए। भवन में इनडोर स्पोर्ट्स सुविधा विकसित किए जाने की चर्चा है, लेकिन पंचायत को इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। भवन की खिड़कियां, विद्युत व्यवस्था और अन्य आधारभूत ढांचा जर्जर हो चुका है। शौचालय की व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि यह भवन आसपास की कई पंचायतों के सार्वजनिक कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र है, इसलिए इसके संरक्षण और विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें