मंडी। महाकुंभ में लोक संस्कृति के संरक्षण में जुटी संस्था मांडव्य कला मंच ने प्रयागराज में मंडी जनपद का प्रधान लोकनृत्य लुड्डी प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। 7 से 12 फरवरी के प्रवास के दौरान संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के उपक्रम उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सौजन्य से 9 और 10 फरवरी को कलाग्राम संगम तट पर क्रमबद्ध रूप से मंडी के कलाकारों ने लोक संस्कृति से रूबरू करवाया।
मांडव्य कला मंच के 15 कलाकारों काजल, कनिका, श्रेया, गगनदीप, इशिका, हरिचरण, राजेश, मयंक, पंकज, भीष्म देव, आयुष, आर्यन, खुशहाल, तरुण और कुलदीप गुलेरिया ने भाग लिया। मंच के कलाकारों ने महाकुंभ त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा कर पुण्य और मोक्ष की अनुभूति प्राप्त की। इसके लिए मांडव्य कला मंच ने उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक एम फुरकान खान, सहायक निदेशक रवींद्र कुमार शर्मा और कार्यक्रम अधिकारी राजेश बस्सी का आभार जताया। संवाद