मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि उत्सव के दौरान रेहड़ी-फड़ी का आवंटन अब 10 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे खुली बोली के माध्यम से किया जाएगा। खुली बोली में भाग लेने के लिए ईएमडी (अर्नेस्ट मनी डिपाॅजिट) राशि पांच लाख रुपये निर्धारित की गई है। सहायक आयुक्त एवं सचिव अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेला कमेटी मंडी कुलदीप सिंह पटियाल ने बताया कि पूर्व में जारी निविदा प्रक्रिया निर्धारित शर्तों के अनुरूप सफल नहीं होने के कारण यह फैसला लिया है।
बताया कि रेहड़ी-फड़ी के आवंटन के लिए निविदा आमंत्रण सूचना 10 जनवरी को जारी की गई थी, जिसकी अंतिम तिथि पहले 21 जनवरी निर्धारित की गई थी। बाद में यह तिथि 24 जनवरी और 7 फरवरी तक बढ़ाई गई। इसके बावजूद अंतिम तिथि तक केवल दो निविदादाता ही आवश्यक शर्तें पूर्ण कर पाए, जिसके कारण नीलामी सफल नहीं हो सकी। इसी के मद्देनजर अब मेला कमेटी की ओर से खुली बोली के माध्यम से आवंटन का निर्णय लिया गया है। संवाद