फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टिपर खरीद में 14.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप

Mon, 20 Mar 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। धर्मपुर क्षेत्र के तहत संधोल चौकी में एक व्यक्ति ने टिपर की खरीद में उसके साथ धोखाधड़ी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के बाद ही केस दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन
































































जानकारी के मुताबिक उपमंडल धर्मपुर के गांव देवगढ़ निवासी संजीव कुमार ने विजय कुमार पुत्र हरी सिंह गांव व डाकघर टौरखोला के खिलाफ टिपर की खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी, चोरी और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में उसने कहा कि उसने एक समझौते और शपथ पत्र के तहत विजय कुमार से एक टिप्पर (एचपी 86-6522) खरीदा था।































































समझौता नामा बनाने से पहले उसने 24 जून 2022 को विजय कुमार को 6 लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए थे। इस टिपर की कुल कीमत 16 लाख 25 हजार रुपये तय हुई थी। यह भी तय हुआ था कि गाड़ी की किस्त 24,500 रुपये 15 महीने तक अदा करनी होगी और शेष राशि विजय कुमार को देनी है।
विज्ञापन
































































संजीव कुमार ने आरोप लगाया है कि अब तक करार के अनुसार 14.60 लाख रुपये विजय कुमार को दे दिए हैं, लेकिन 14 मार्च की शाम को विजय कुमार टिपर छीनकर ले गया है और मारने की धमकी दे रहा है। उधर, डीएसपी सरकाघाट कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस चौकी संधोल में शिकायत दर्ज है। पुलिस छानबीन कर रही है मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें