फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पीएम आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चयनित लाभार्थियों के मकानों की जांच की मांग
विज्ञापन

धर्मपुर की बहरी पंचायत के ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के चयन को लेकर धर्मपुर विकास खंड की बहरी पंचायत में ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को पंचायत के कई ग्रामीण बीडीओ कार्यालय धर्मपुर पहुंचे और बीडीओ बालम राम को ज्ञापन सौंपकर योजना के तहत चयनित लाभार्थियों के मकानों की निष्पक्ष जांच कराने तथा वंचित पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में कई गरीब परिवार आज भी कच्चे और जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं, लेकिन वे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोगों के नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल किए गए हैं, जिनके पास पहले से रहने योग्य पक्के मकान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि योजना के तहत चयनित सभी लाभार्थियों के मकानों का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन कराया जाए। जांच में यदि कोई व्यक्ति अपात्र पाया जाता है तो उसका नाम सूची से हटाकर वास्तविक पात्र और जरूरतमंद परिवारों को योजना में शामिल किया जाए। साथ ही, उन्होंने लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया की पारदर्शी जांच कराने की भी मांग की। इस संबंध में बीडीओ धर्मपुर बालम राम ने कहा कि मामले की नियमानुसार जांच कराई जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या अपात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिलने की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें