फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: घर नहीं पहुंचा कृषि प्रसार अधिकारी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़ से मंडी आ रही बस में सुंदरनगर निवासी युवक एवं कृषि प्रसार अधिकारी घर नहीं पहुंचा है। बस के सुंदरनगर पहुंचने पर जब परिजनों ने अंकुश कुमार को तलाशा तो वह बस में नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की आशंका को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डडोली निवासी सोहन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा अंकुश कुमार करीब चार-पांच वर्षों से वाराणसी में जायका में कृषि प्रसार अधिकारी के पद पर कार्यरत था। वह पहले से मानसिक रूप से परेशान रहता था। 26 सितंबर को अंकुश को सोलन पुलिस थाना लाया गया था। वहां से पुलिस ने परिजनों को फोन कर उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी दी और उसे घर ले जाने के लिए कहा।

शिकायत के अनुसार, 28 सितंबर को सोलन पुलिस ने परिजनों को बताया कि अंकुश को चंडीगढ़-मंडी बस में बैठा दिया गया है और बस शाम करीब छह बजे सुंदरनगर पहुंचेगी। परिजन बस के पहुंचने का इंतजार करते रहे, लेकिन अंकुश उसमें नहीं था। कंडक्टर से पूछताछ करने पर पता चला कि वह रास्ते में कहीं उतर गया होगा। इसके बाद परिजनों ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अंकुश का अपहरण कर उसे कहीं गुप्त स्थान पर रखा हो सकता है। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें