फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अग्निवीर अर्जुन को मिला सेनाध्यक्ष प्रशंसा मेडल

विज्ञापन
टिकरू पंचायत के सालंग गांव के अग्निवीर अर्जुन राण।
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। टिकरू पंचायत के सालंग गांव के अग्निवीर अर्जुन राणा ने अपनी अदम्य बहादुरी से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। असम में उग्रवादियों के मंसूबों को नाकाम करने पर उन्हें गुजरात में सेनाध्यक्ष प्रशंसा मेडल से सम्मानित किया गया। राजकुमार राणा के पुत्र अर्जुन वर्ष 2024 में भारतीय सेना की 19 ग्रेनेडियर्स में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे। असम के तिनसुकिया स्थित आर्मी कैंप पर जब उग्रवादियों ने बड़ा हमला करने का प्रयास किया, तब अर्जुन ने असाधारण सूझबूझ और निडरता का परिचय दिया। उन्होंने उग्रवादियों की गाड़ी के चालक पर सीधे सटीक गोलियां बरसाईं, जिससे उग्रवादी घबरा गए और जान बचाकर भागने पर मजबूर हो गए। उनकी इस त्वरित जवाबी कार्रवाई और अद्वितीय साहस के लिए यह विशेष सम्मान दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें