फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीएचएस पॉलिक्लीनिक सरकाघाट में पूर्व सैनिकों का धरना

विज्ञापन
ईसीएचएस पॉलिक्लीनिक सरकाघाट में पूर्व सैनिक स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने पर धरना प्रदर्शन करते हुए? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल के बाद अब ईसीएचएस पॉलिक्लीनिक सरकाघाट में भी डॉक्टरों के पद खाली होने के कारण क्षेत्र के हजारों पूर्व सैनिकों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं। ऐसे में बुधवार को क्षेत्र के दर्जनों पूर्व सैनिकों ने इसीएचएस पॉलिक्लिनिक के बाहर धरना प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पूर्व फौजियों का गुस्सा इस दौरान सातवें आसमान पर था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 16 हजार पूर्व सैनिक हैं और इस क्लीनिक में लंबे समय से डॉक्टरों की कमी चल रही है। बार-बार डॉक्टर आने का आश्वासन देकर विभाग और जन प्रतिनिधि गुमराह कर रहे हैं। पूर्व सैनिक लीग सरकाघाट के सीनियर उपाध्यक्ष कैप्टन कश्मीर सिंह ने बताया कि यहां पर चार डॉक्टरों में से मात्र एक ही डॉक्टर है, जो दांतों का डॉक्टर है। ऐसे में कई बीमारियों के मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। पूर्व सैनिकों का हर माह एक हजार रुपये स्वास्थ्य भत्ता काटा जाता है, लेकिन पूर्व सैनिकों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर रोजाना सौ से दो सौ मरीज आते हैं, लेकिन इलाज नहीं मिलने पर बैरंग लौटना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के पूर्व सैनिक चुप नहीं बैठेंगे। अगर दस दिसंबर तक यहां पर डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं की गई तो पूर्व सैनिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने ईसीएचएस पॉलिक्लीनिक के प्रभारी कर्नल आरसी दुलिया को ज्ञापन भी सौंपा। पूर्व सैनिकों को शांत करते हुए कर्नल आरसी दुलिया ने कहा कि चंडी मंदिर सेना कैंप में डॉक्टरों के साक्षात्कार लिए गए हैं। जल्द यहां पर डॉक्टरों की नियुक्ति हो जाएगी। धरने में कैप्टन रघुवीर सिंह, कैप्टन किशोर चंद, कैप्टन प्यारे लाल, नायक सूबेदार धर्म चंद, नायब सूबेदार चरण सिंह सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें