फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी और असंगठित कर्मचरियों को भी मिलेगी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। श्रम एवं रोजगार विभाग मंडी की ओर से सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में आयोजित जागरूकता शिविर की अध्यक्षता बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत असंगठित कामगारों को तीन हजार रुपये की मासिक पेंशन सुनिश्चित होगी। वहीं, व्यापारियों और स्वरोजगार में लगे लोगों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना चलाई गई है, जिसके तहत 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। इस योजना के तहत 18 से 40 वर्ष की आयु के सभी छोटे कारोबारियों और स्वरोजगार के साथ-साथ खुदरा व्यापारी जो जीएसटी में पंजीकृत हैं और जिनका वार्षिक टर्नओवर डेेढ़ करोड़ से कम है, उनको पेंशन का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना स्वैच्छिक और अंशदान पर आधारित योजना के तहत 60 वर्ष की आयु के उपरांत असंगठित कामगार लाभार्थी को कम से कम तीन हजार रुपये की मासिक पेंशन दी जाएगी। योजना के तहत श्रमिक द्वारा अंशदान की अधिकतम सीमा 50 प्रतिशत तक हो सकती है। 50 प्रतिशत केंद्र सरकार देगी। इसके लिए आयु के हिसाब से न्यूनतम 55 रुपये और अधिकतम 200 रुपये मासिक अंशदान देय होगा। इस मौके पर 948 मनरेगा कामगारों को सोलर लैंप और इंडेक्शन हीटर भी वितरित किए। श्रम अधिकारी पीसी ठाकुर और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के प्रवर्तन अधिकारी गोकुल नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विभाग की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बाली चौकी की प्रधान चंपा ठाकुर, उप प्रधान बलदेव शर्मा, पूर्व मंडलाध्यक्ष जोगिंद्र शर्मा, पूर्व बीडीसी चेयरमैन दलीप सिंह ठाकुर, श्रम निरीक्षक भावना शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें