फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हादसे के बाद सड़क पर रातभर पड़ा रहा युवक, तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। छोटी काशी से चार किलोमीटर दूर भ्रोण पंचायत के दूदर गांव में हादसे में एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। युवक रातभर घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। मृतक की पहचान तनुज पटियाल (36) पुत्र कंवर सिंह पटियाल निवासी दूदर के रूप में हुई है। हादसा शनिवार रात 11:30 बजे के करीब हुआ। रविवार सुबह गांव की महिला दूध लेने जा रही थी तब उसने फोन की घंटी बजती सुनी।
विज्ञापन

नजदीक आकर देखा तो फोन के साथ तनुज पटियाल का शव पड़ा था। महिला ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को जानकारी दी। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेेते हुए अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि युवक रात को 10:30 बजे मंडी शहर से निकला था।
जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क काफी खुली थी। स्कूटी अनियंत्रित होने के बाद नीचे काटे गए पेड़ से टकराई। इससे उसके माथे में काफी चोटें आई थीं। फोन भी साथ ही पड़ा था। बताया जा रहा है कि घरवाले बार-बार फोन कर रहे थे। हादसे के बाद रात को किसी की नजर नहीं पड़ी। अगर समय पर उपचार मिलता तो युवक की जान बच सकती थी। मृतक अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गया है। पत्नी अराधना पंचायत में वार्ड सदस्य हैं। बच्चे देर रात से पिता को फोन कर रहे थे। मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शिल्हाकीपड़ में भी हादसा, घायल नेरचौक रेफर
शहर से सटे नेला वार्ड के शिल्हाकीपड़ में प्लस्तर का काम कर रहा एक श्रमिक पैर फिसलने से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रमिक की पहचान अनिल कुमार, पुत्र सुरेश कुमार गांव-डाकघर एवं तहसील अलहोली जिला खगडिया रांची बिहार के रूप में हुई है। हादसा रविवार सुबह के समय हुआ। बाद में मकान मालिक और ठेकेदार उसे जोनल अस्पताल ले गए। सिर पर गंभीर चोट लगने के चलते उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कामगार ठेकेदार के पास काम करता था और यहां किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें