फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छह माह के बाद बालीचौकी-थाची रूट पर दौड़ी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा के कहर के बाद बस को देख ग्रामीण हुए खुश
विज्ञापन

कार और टैक्सी के भारी भरकम किराये से भी मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। बरसात में आपदा के कहर के बाद बालीचौकी-थाची रूट पर परिवहन निगम ने बस सेवा शुरू कर दी है। करीब छह माह बाद परिवहन निगम की बस रूट पर दौड़ने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। बस सेवा शुरू होने से अब ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों को लेकर बाजार पहुंचने में आसानी होगी। कार व टैक्सी के भारी भरकम किराये से भी राहत मिलेगी।

बरसात में आपदा ने इस क्षेत्र में खूब कहर बरपाया था। सड़कें, बिजली पानी की व्यवस्था पटरी से नीचे उतर गई थी। प्रशासन ने बिजली- पानी को समय रहते बहाल कर दिया लेकिन यातायात बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाया था। आपदा के कहर के छह महीनों के बाद अब हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस औट से बालीचौकी-थाची के लिए शुरू हो गई। इस बस सेवा से क्षेत्र की एक दर्जन से भी अधिक पंचायत के हजारों लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चों को आने जाने में दिक्कत नहीं होगी। अजय कुमार, गंगावती, केसर सिंह, राम दास, श्याम लाल ने बताया कि बस सेवा बहाल होने से अब दिक्कतें दूर हो जाएगी। छह माह बाद रूट पर बस सेवा पुन: बहाल हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की फिटनेस रिपोर्ट सौंप दी है। एक दो स्थानों पर सड़क थोड़ी तंग है। यहां पर सड़क को चौड़ा कर दिया जाएगा। -डीके नारंग, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम डिपो कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें