फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एंटीबायोटिक के दुरुपयोग से बचने की दी सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मनाया एएमआर जागरूकता सप्ताह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नेरचौक (मंडी)। एंटीबायोटिक दवाओं का जरूरत से ज्यादा और गलत इस्तेमाल भविष्य में इलाज की बड़ी चुनौती बन सकता है। दवाओं के प्रति रोगाणुओं में बढ़ती प्रतिरोधक क्षमता यानी एएमआर को रोकने के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया गया। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग और संक्रमण नियंत्रण समिति की ओर से 18 से 24 नवंबर तक एएमआर जागरूकता सप्ताह मनाया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों और अस्पताल के कर्मचारियों को एंटीबायोटिक के सही इस्तेमाल, हाथों की सफाई और संक्रमण से बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए पोस्टर, स्लोगन और कविता लेखन प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। इनमें एमबीबीएस और नर्सिंग के विद्यार्थियों ने भाग लेकर एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले नुकसान को रचनात्मक तरीके से सामने रखा। वहीं, एमडी माइक्रोबायोलॉजी और अन्य विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से एएमआर की रोकथाम का संदेश दिया। रंगोली में मानव, पशु और पर्यावरण के स्वास्थ्य के आपसी संबंधों को दर्शाते हुए वन हेल्थ की अवधारणा को समझाया गया। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. आर. गुलेरिया और डॉ. लता चंदेल ने लोगों से चिकित्सकीय सलाह के बिना एंटीबायोटिक न लेने और दवाओं का इस्तेमाल निर्धारित तरीके से करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें