फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पीएमश्री स्कूल गोहर में कल से होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर उपमंडल को शिक्षा की बड़ी सौगात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोहर (मंडी)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर को अब आधिकारिक तौर पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की संबंद्धता मिल गई है। इसके साथ ही यह उपमंडल का पहला ऐसा सरकारी स्कूल बन गया है, जहां विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के मानकों पर शिक्षा प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरु होने जा रही है। स्कूल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से सीबीएसई के नियमों और मानकों के अनुरूप होगी। इस बदलाव से स्थानीय अभिभावकों में भारी उत्साह है, क्योंकि अब उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निजी स्कूलों की भारी-भरकम फीस नहीं चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन

सीबीएसई के मानकों को सुनिश्चित करने के लिए स्कूल प्रशासन ने सीटों की संख्या सीमित रखी है। प्रत्येक सेक्शन में केवल 40 विद्यार्थी प्रवेश पा सकेंगे, जिससे शिक्षकों और विद्यार्थियों का अनुपात सही बना रहे।
कक्षावार सीटों में प्री-प्राइमरी से आठवीं तक प्रति कक्षा केवल एक सेक्शन यानी कुल 40 सीटें होंगी। 9वीं और 10वीं में तीन-तीन सेक्शन संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा 11वीं और 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स संकायों के लिए 4-4 सेक्शन उपलब्ध रहेंगे। इस सत्र में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सिलेबस के अनुसार ही पढ़ाई जारी रखेंगे। अगले सत्र से इन कक्षाओं को भी पूर्णता सीबीएसई पैटर्न में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की संबद्धता मिल गई है। एक अप्रैल से सीबीएसई सत्र शुरू हो जाएगा। स्कूल मुखिया को इस बार आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए है।

-यशवीर धीमान, उपनिदेशक उच्च शिक्षा मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें