धर्मपुर (मंडी)। केंद्रीय विद्यालय धर्मपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया है। प्रधानाचार्य रामवीर ने बताया कि कक्षा पहली में 10, दूसरी में 9, कक्षा पांचवीं में 12, आठवीं में एक जबकि कक्षा नौवीं में छह सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए अभिभावक 13 से 25 मई 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा आवेदन पत्र विद्यालय कार्यालय से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संवाद