फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीबीएसई पैटर्न के स्कूलों में दाखिला आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के सात सरकारी स्कूलों में अब सीबीएसई पैटर्न के तहत पढ़ाई होगी। इसके बारे में सीबीएसई बोर्ड की ओर से मान्यता प्रदान कर दी गई है। एक अप्रैल से इन स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। प्रवेश प्रक्रिया में बाल वाटिका प्रथम, द्वितीय और तृतीय के साथ-साथ पहली से लेकर बारहवीं कक्षा तक प्रवेश होगा। प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न के तहत पढ़ाई करने का मकसद विद्यार्थियों को सेंट्रल शिक्षा पद्धति से जोड़ना है। जानकारी के अनुसार कन्या विद्यालय चंबा, किहार, ककीरा, चुवाड़ी, सिहुंता, तीसा और किलाड़ स्कूल शामिल है। इन स्कूलों ने सीबीएसई पैटर्न के तहत निर्धारित मापदंडों को पूरा किया है। बहरहाल, सरकार की ओर से अब इन स्कूलों को सीबीएसई मान्यता दे दी है। इसके तहत अब एक अप्रैल से इन स्कूलों को पढ़ाई शुरू होगी। गौरतलब है कि सरकार की ओर से शिक्षा को स्तर को विकसित करने के लिए यह फैसला लिया है। हालांकि, अधिकतर स्कूलों में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत निर्धारित पैटर्न के तहत ही पढ़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि सात स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें