फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 से पंडोह में

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह में 13-14 जून को दो दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के महानिदेशक आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न संस्थानों से लगभग 100 अधिकारी, कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

संस्थान की प्रभारी अनुसंधान अधिकारी डॉ. बनीता कुमारी नेगी ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद अनुसंधान संस्थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशासनिक कौशल और ज्ञान को बढ़ाना है। कार्यक्रम में जैम पोर्टल की जानकारी दी जाएगी, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और दक्षता में सुधार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें