फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

144 आवंदन: शादी-ब्याह से लेकर बर्थ डे पार्टी मनाने के लिए प्रशासन के पास आ रहे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/धर्मपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने शादी-ब्याह और अन्य समारोह के आयोजनों के संबंध में जारी दिशा निर्देशों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। लोग भी जागरूक होकर समारोहों की मंजूरी के लिए आवेदन करने लगे हैं। बुधवार तक शादी ब्याह से लेकर बर्थडे, धार्मिक कार्यक्रमों आदि के लिए 144 आवेदन विभिन्न उपमंडल अधिकारियों के पास पहुंचे हैं। इनमें सबसे अधिक आवेदन नेरचौक में ही आए हैं। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि उपमंडल प्रशासन की टीमें शादी-विवाह या अन्य समारोह में सरकारी दिशा निर्देशों के पालन को लेकर औचक निरीक्षण कर रही हैं। अवहेलना पर एक्शन लिया जा रहा है।
विज्ञापन

अपील : नियमों की अवहेलना की शिकायत करें, नाम गुप्त रखा जाएगा
प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे शादी ब्याह या अन्य किसी भी समारोह में सम्मिलित होते हुए और दुकान में मास्क अवश्य पहनें । सैनिटाइर का इस्तेमाल करें और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी समारोह में कोविड प्रोटोकॉल की अवहेलना को लेकर प्रशासन या पुलिस को सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान उजागर नहीं की जाएगी। ऐसी किसी भी सूचना पर प्रशासन की टीम औचक निरीक्षण कर कार्रवाई करेगी।
कहां से कितने आवेदन
मंडी सदर से कुल 34 लोगों ने आवेदन किया, जिनमें 32 शादियों के लिए और 2 जन्मदिन के लिए हैं। वहीं, धर्मपुर में कुल 8 लोगों ने आवेदन किए हैं। जिसमें 3 विवाह, 2 सगाई और 3 अन्य कार्यक्रम के हैं। थुनाग से 5, बालीचौकी से 3, सुंदरनगर से 20, सरकाघाट से 10, जोगिंद्रनगर से 36 लोगों ने शादी समारोह के लिए आवेदन किए हैं, जबकि करसोग में 6 आवेदन पहुंचे हैं। जिनमें 1 मुंडन संस्कार, 3 कथाएं और 3 अन्य समारोह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें