फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घट्टा से गुम्मा, कोटरोपी की दरकती पहाड़ियों पर प्रशासन का हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर(मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के घट्टा से गुम्मा, कोटरोपी तक दरकती पहाड़ियों के अंदेशे को लेकर प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। स्थानीय प्रशासन ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने का आह्वान किया है। वहीं दरकती पहाड़ियों के नजदीक अस्थायी तौर पर कारोबार करने वाले व्यापारियों को एहतियातन सुरक्षित जगह पर शिफट करने की एडवायजरी भी जारी की है। लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों और मजदूराें को भारी मशीनरी के साथ 24 घंटे अलर्ट पर रहने के आदेश जोगिंद्रनगर प्रशासन ने दिए हैं। गुम्मा में सड़क के दोनों और एनएचएआई को चेतावनी बोर्ड स्थापित करने के साथ भूस्खलन से संभावित पहाड़ियों पर पूर्व में स्थापित किए गए सैंसर की फंक्शनल रिपोर्ट भी मांगी है। जहां से पहाड़ी दरकने की जानकारी समय रहते मिल पाती है। गौरतलब है कि बीते कुछ वर्ष पहले शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर कोटरोपी में पहाड़ी दरकने से भयानक त्रासदी आई थी। इस दौरान कई वाहन और साथ लगती जमीन के साथ-साथ कई घर जमींदोज हो चुके हैं। हादसे में कई घरों के चिराग बुझे थे। कई दिनों तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप रही थी। इधर एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि बरसात के मौसम में गुम्मा की पहाड़ियों के दरकने का सिलसिला बीते कुछ वर्षों से जारी है। एहतियात के तौर पर सड़क के दोनों और चेतावनी बोर्ड स्थापित करने को राष्ट्रीय उच्चमार्ग को पत्र लिखा गया है। साथ फंक्शनल रिपोर्ट भी मांगी गई है। प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वाहन चालक भी यहां से गुजरते समय आवश्यक सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें