फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आदित्य रत्न को बनाया गया अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। जालपा स्पोर्ट्स क्लब टिक्करी सधवाणी की नई कार्यकारिणी का गठन सोमवार को किया गया। ग्राम पंचायत भांबला के उपप्रधान राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्लब सदस्यों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया। आदित्य रत्न शर्मा को अध्यक्ष, करतार सिंह को उपाध्यक्ष, नानक चंद को प्रधान, राज कुमार को उपप्रधान, राजेश कुमार को सचिव, मिलन ठाकुर को सहसचिव चुना गया। पुष्पा देवी को कोषाध्यक्ष और नरेश कुमार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में क्लब की आगामी खेल गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि क्लब क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ने और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें