फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी जतिन लाल ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी जतिन लाल ने गोहर विकास खंड के मनरेगा पार्क मुरहाग, देवीदहड़ और आध्यात्मिक पार्क शकरैंणी का दौरा किया। जतिन लाल ने क्षेत्र में मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यों के लिए स्थानीय पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। अतिरिक्त उपायुक्त ने मुरहाग, देवीदहड़ और शकरैंणी में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर नाचन के विधायक विनोद कुमार और सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल ने भी मनरेगा पार्कों का दौरा किया।
खंड विकास अधिकारी गोहर निशांत शर्मा ने एडीसी मंडी जतिन लाल को मनरेगा पार्क, पंचवटी और स्थानीय पंचायतों की ओर से किए कार्यों के बारे में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें