फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: घरेलू गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 50 सिलिंडर जब्त

Wed, 08 Apr 2026 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी शहर के समीप सौली खड्ड में औचक निरीक्षण के दौरान खाद्य आपूर्ति नियंत्रण की ओर से जब्त किए ग
विज्ञापन
अब तक 480 स्थानों पर दबिश दे चुकी है विभागीय टीम
विज्ञापन

मंगलवार को सौली खड्ड और बिंद्राबणी में जब्त किए 9 घरेलू सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर सख्ती बढ़ाते हुए जिलाभर में व्यापक अभियान चलाया है। विभागीय टीम ने अब तक 480 स्थानों पर दबिश देकर 32 मामलों में 50 घरेलू सिलिंडर जब्त किए हैं।
मंगलवार को विभागीय टीम ने मंडी शहर के सौली खड्ड और बिंद्राबणी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 12 ढाबों, फास्ट फूड दुकानों और रेस्तरां में जांच की गई, जहां व्यावसायिक सिलिंडरों की जगह घरेलू सिलिंडरों का इस्तेमाल पाया गया। कार्रवाई करते हुए 9 घरेलू सिलिंडर मौके पर जब्त किए गए। विभाग ने संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर दिए हैं और नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग नियमों का उल्लंघन है और इस पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक ब्रिजेंद्र सिंह ने बताया कि भविष्य में गैस आपूर्ति पर संभावित दबाव को देखते हुए कुछ लोग सिलिंडरों का भंडारण कर रहे हैं, जिसे रोकने के लिए विभाग लगातार निगरानी रख रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला में फिलहाल पेट्रोल, डीजल और घरेलू और व्यावसायिक गैस की आपूर्ति सुचारु है, लेकिन दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें