जोगिंद्रनगर (मंडी)। पधर में 23 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी सैनिक सतीश कुमार ने पुलिस रिमांड के दौरान नशे के नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे किए हैं। आरोपी ने धर्मपुर से पधर और जोगिंद्रनगर तक चिट्टे का कारोबार फैलाने वाले मुख्य सरगना की जानकारी पुलिस को दी है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लुधियाना पहुंच गई है। जांच अधिकारी और थाना प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि आरोपी ने लुधियाना से चिट्टे की तस्करी की जानकारी दी है। सपी विनोद कुमार ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीमें कार्रवाई कर रही हैं। संवाद