फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रिश्वत मामले में आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जमीन के म्यूटेशन (नामांतरण) के बदले दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार कानूनगो, पटवारी और सहायक को अदालत ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) अब तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रिश्वतखोरी के पूरे नेटवर्क और उनकी आय से अधिक संपत्ति की जांच करेगा। विजिलेंस तीनों के पूर्व रिकाॅर्ड भी खंगाल कर तथ्य जुटाएगा।
विज्ञापन

विजिलेंस ने गत वीरवार को गोहर में ट्रैप लगाकर पटवारी सहायक ललित कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान कानूनगो बंसी लाल और संबंधित पटवारी अरुण धीमान को भी गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता पूर्ण चंद ने आरोप लगाया था कि जमीन के म्यूटेशन के बदले कानूनगो और पटवारी ने दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये लेने के लिए सहायक को भेजा गया था। विजिलेंस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि क्या उन्होंने अन्य मामलों में भी रिश्वत ली है और उनकी आय के स्रोत क्या हैं।
डीएसपी विजिलेंस प्रियंक गुप्ता ने बताया कि आरोपियों को अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें