फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छात्रावास के विद्यार्थियों को धमकियां देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के जनसाली स्थित अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को देर रात पटाखे चलाकर परेशान करने और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की धमकियां देने का मामला सामने आया है। एसएफआई की जिला इकाई ने इस पर रोष जताते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


एसएफआई जिला सचिव इकबाल, अध्यक्ष जय सिंह, इकाई अध्यक्ष रामु और सचिव हसन ने बताया कि 26 अक्तूबर की रात करीब 11: 30 बजे चिकित्सा महाविद्यालय के कुछ विद्यार्थियों ने छात्रावास के आसपास पटाखे चलाए। छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया तो कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट की धमकियां दी गईं।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि घटना से छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना है। उन्होंने प्रशासन से सभी विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया। एसएफआई ने जनसाली स्थित छात्रावास में चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों के रहने संबंधी व्यवस्था की जांच करने की मांग भी उठाई। संगठन ने कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उचित कदम उठाए जाएं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें