फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप पर पत्थर गिरने से चालक की मौत

Sun, 09 Aug 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी/धर्मपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह के समीप व अन्य सड़क मार्गों पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थर रोजाना कहर बरपा रहे हैं। धर्मपुर के कांढापत्तन के पास रविवार दोपहर बाद एक जीप पर पत्थर गिरने से चालक की मौत हो गई। वहीं, शनिवार रात्रि को पहाड़ी से एक एचआरटीसी बस पर पत्थर गिर गया। इससे चालक घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार अपनी जीप से धर्मपुर की ओर जा रहा था। इस बीच कांढापत्तन के समीप अचानक पहाड़ी से जीप पर पत्थर गिर गया। इससे प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों व पुलिस ने धर्मपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान प्रदीप ने दम तोड़ दिया।

धर्मपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह के समीप शनिवार रात्रि को एक एचआरटीसी बस पर पत्थर गिर गया। इस कारण चालक घायल हो गया। जिसे जोनल अस्पताल मंडी में उपचार दिया जा रहा है, जबकि बस में सवार सभी 26 यात्री सुरक्षित हैं। धर्मपुर पुलिस थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें