फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुंदरनगर के रेस्ट हाउस चौक के निकट वीरवार शाम ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भगतराम (70) निवासी सलाह अपनी भैंस को लेकर जा रहा था। इसी दौरान मंडी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने रेस्ट हाउस चौक के निकट उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में भगत राम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें