करसोग (मंडी)। करसोग में शनिवार देर रात को तेवन के पास एक कार करीब 100 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में पिता और पुत्र घायल हो गए। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को कार से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया।
इसके बाद घायलों को उपचार के लिए रामपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया। करसोग पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। शनिवार देर शाम जीतराम (30) पुत्र रतिराम और रतिराम (62) निवासी तेवन कोटलु से अपने घर तेवन की ओर जा रहे थे। इस दौरान कनैहल के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। इसमें कार में सवार पिता और पुत्र घायल हो गए। उधर, डीएसपी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है।