फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग में ढांक से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग की सरतयोला पंचायत में घास लाने गई महिला की ढांक से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह शांति देवी पत्नी मुरारी लाल घर से करीब 500 मीटर दूर घास लेने गई थी। इस दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह ढांक से नीचे गिर गई। महिला जब देर शाम तक वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने शांति देवी के मोबाइल पर कॉल किया। लगातार घंटी बजने के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने महिला की तलाश शुरू कर दी और नेहती ढांक के पास ही महिला गिरी दिखी। महिला को मौके पर ही मृत पाया गया। इस पर परिजनों ने इसकी सूचना थाना करसोग को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और परिजनों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें