फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलापड़ में टेंपो-कार की टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर सलापड़ में सोमवार शाम कार और टेंपो की टक्कर में पंजाब के चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार टेंपो और कार की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई वहीं कार में सवार पंजाब निवासी चार युवक प्रिंस (20) निवासी फिरोजपुर, गगन (35) संगरूर, जितेंद्र राणा (31) और जसप्रीत (24) निवासी खरड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती करवाया गया है। हालत खतरे से बाहर बताई गई है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें