फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात लेकर जा रही कार लुढ़की, चार घायल

विज्ञापन
लडभड़ोल में तुलाह से हराबाग बरात लेकर जा रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। ग्राम पंचायत तुलाह से हराबाग बरात लेकर जा रही एक कार कोठी के समीप लुढ़क गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। हादसा शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पेश आया। जानकारी के अनुसार एक कार (एचपी 11-5288) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार में 5 लोग सवार थे। घायलों को सिविल अस्पताल लडभड़ोल ले जाया गया।
विज्ञापन

घायलों में अंजना देवी (20) निवासी गरोरू, नीलम (23) निवासी शिमला, सोनिया (19) निवासी बैरी, विजय कुमार निवासी तुलाह शामिल हैं, जबकि कार चालक को हल्की खरोंचे आई हैं। सिविल अस्पताल लडभड़ोल में तैनात डॉ. अंकुश भारद्वाज ने बताया कि हादसे में घायल हुए 4 लोग खतरे से बाहर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें