कोलनी ढलवाण में बाइक हादसे में एक सेना के जवान की मौत हो गई। उक्त जवान दो दिन पहले ही महाराष्ट्र से ही छुट्टी लेकर घर पहुंचा था। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार भरनाल पंचायत के गूढ़ गांव निवासी 36 वर्षीय सैनिक सुनील कुमार अपने मासी के लड़के की शादी में गया था। देर रात वह अपने परिजनों के साथ ढलवान तक कार में आया। उसके बाद वह अपनी बाइक से आ रहा था। रावमापा कोलनी ढलवान के पास पहुंचते ही उसकी बाइक स्किड हो गई और वह सिर के बल पानी की कूहल में जा गिरा। पीछे से कार में आ रहे परिजनों ने उसे देखा, लेकिन परिजन बाइक खराब होने बारे सोच कर मौके से चले गए।
बाद में घर पहुंचने पर युवक के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया। इस पर परिजन युवक को ढूंढने निकले तो उसे कूहल में पाया। उसे तुरंत बलद्वाड़ा अस्पताल पहुुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे एक बेटा व एक बेटी छोड़ दिया गया है। डीएसपी संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।