फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छौ नाला में कार गिरी, दंपति की मौत

Mon, 15 Feb 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जोगिंद्रनगर पुलिस थाना के तहत चलाहरग पंचायत में सोमवार दोपहर को एक मारूति कार छौ नाला में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर ग्रामीणों को दोनों घायलों 108 एंबुलेंस से जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन दोनों बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छौ गांव निवासी पूर्व सैनिक प्रेम चंद पुत्र खजाना राम व उसकी पत्नी चंपा देवी सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने ही गांव में कार के माध्यम से शादी में शरीक होने जा रहा था। इस बीच चालक प्रेम चंद का कार से नियंत्रण खो गया और कार छौ नाला में जा गिरी। हादसे में दोनों घायल हो गए। गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन दोनों बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों शव को कब्जे में लिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। इधर, बस्सी पुलिस चौकी के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें