मंडी। युवाओं में नशे की लत की गंभीरता को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जिला इकाई ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश में नशे के बढ़ते नेटवर्क पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की।
नशे के धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की भी मांग की। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाने तथा एंटी ड्रग कमेटियों का गठन करने का भी आग्रह किया। उन्होंने यह भी बताया कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रशासन, समाज और शिक्षण संस्थानों को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। विद्यार्थी परिषद का ध्येय हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है। संवाद