फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर बोला हल्ला

Fri, 07 Aug 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
वल्लभ कॉलेज मंडी में मांगों को लेकर एबीवीपी ने कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी ने शुक्रवार को कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। एबीवीपी ने मांग की है कि रूसा प्रणाली को बंद किया जाए, छात्र संघ के प्रत्यक्ष चुनाव बहाल किए जाए और फीस वृद्धि के निर्णय को वापस लिया जाए।
विज्ञापन

 धरना प्रदर्शन के बाद एबीवीपी संगठन को मजबूत करने के लिए हस्ताक्षर अभियान किया गया। हस्ताक्षर अभियान में 2500 विद्यार्थियों का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 1200 विद्यार्थियों को हस्ताक्षर अभियान में शामिल कर लिया गया है। इस मौके पर इकाई संघ अध्यक्ष मनीष सैणी ने कहा कि वीरभद्र सरकार ने हिमाचल के कॉलेजों में फीस बढ़ोतरी कर गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित कर दिया है। फीस वृद्धि के कारण विद्यार्थी पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। परीक्षा परिणाम सही तरीके से घोषित नहीं किया जा रहा है।
 इस अवसर पर इस मौके पर मनीष सैणी, पूर्व मीडिया प्रभारी घनश्याम सोनी, कोमल गुलेरिया, मीडिया प्रभारी हिमांशु, अरुण वर्मा, हिमांशु, विनीत, घनश्याम, रोहित, अजय, मनोज कुशाल, विक्रम, हिमांशु और लक्की सहित अभाविप मंडी इकाई के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें