फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने सम्मानित किए कोरोना वॉरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/गोहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) थुनाग इकाई ने रविवार को थुनाग में स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम से पहले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद कोरोनाकाल में तत्परता से अपना फर्ज निभाने वाले कोरोना वारियर को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इनमें थुनाग पीएचसी के प्रभारी डॉ. वरुण कुमार, नैणा ठाकुर सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। एबीवीपी थुनाग इकाई अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कहा कि 9 जुलाई 1949 को एबीवीपी की स्थापना हुई थी।
यह आज बहुत बड़ा संगठन बन गया है। नौ जुलाई को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर स्थापना दिवस नहीं मनाया जा सका। इसलिए रविवार को एबीवीपी ने स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर नगर मंत्री टेक सिंह ठाकुर, सीडी बैंक के चेयरमैन कमल राणा, जिला परिषद सदस्य खीमदासी, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड चमन लाल ठाकुर, पंचायत प्रधान धनेश्वर सिंह, झूंडी पंचायत के प्रधान नोक सिंह ठाकुर, प्रधान बहल गुलाब सिंह आदि गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें