फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: इंदिरा मार्केट के पास महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
इंदिरा मार्केट के पास एंबुलेंस को खड़ी कर महिला की डिलीवरी करवाते हुए। स्त्रोत एंबुलेंस कर्मचार
विज्ञापन
मंडी। द्रंग हलके की नागधार पंचायत के गांव धामों की महिला दमी देवी पत्नी जगदीश कुमार ने आपातकालीन स्थिति के दौरान इंदिरा मार्केट के पास एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

घर में महिला की स्थिति खराब होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। करीब दो बजे एंबुलेंस महिला को लाने नागधार पंचायत पहुंची। महिला को जोनल अस्पताल मंडी लाया जा रहा था। इंदिरा मार्केट के पास महिला की स्थिति एंबुलेंस में ही खराब हो गई।
बाद में एंबुलेंस में तैनात ईएमटी रिंटू ने पायलट नंदलाल की मदद से महिला की सुरक्षित प्रसव करवाया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। बाद में मां और बेटी को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें