फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: घासनी से पांव फिसलने से गिरी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर की ग्राम पंचायत घरवासरा में घासनी में घास काट रही महिला पांव फिसलने से गहरी खाई में गिरकर जख्मी हो गई। बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान गरली गांव निवासी कौशल्या देवी (80) पत्नी लेफ्टिनेंट भाग सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

धर्मपुर पुलिस के अनुसार घरवासरा पंचायत के उपप्रधान दान सिंह ने पुलिस चौकी टिहरा में शिकायत दी कि 26 जुलाई को सुबह 6:40 बजे एक महिला घास काटने अपनी घासनी गई थी। घास काटते समय उसका पैर फिसल गया और वह 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल सरकाघाट ले जाया गया। वहां पहुंचते ही महिला की मौत हो गई। डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि परिजनों के बयान भी लिए गए हैं। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें