फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आयुर्वेदिक के साथ योग से निरोग बनाने बनाने की जुगत

विज्ञापन
मंडी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में योग तथा प्राणायाम की क्रियाएं  करते दा​खिल मरीज व लोग   संव
विज्ञापन
अशोक कुमार मंडी शहर में ऑनलाइन और ऑफलाइन सुबह करवा रहे योग क्रियाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय मंडी में तैनात मुख्य आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी अशोक कुमार शहरवासियों को योग से निरोग बनाने में जुटे हुए हैं। वे अपनी ड्यूटी के साथ पिछले 4 महीनों से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से लोगों को सुबह योग और प्राणायाम की क्रियाए करवा रहे हैं।
विज्ञापन

खास बात है कि वे चिकित्सालय में स्टाफ के साथ दाखिल मरीजों को भी योग और प्राणायाम करना सिखा रहे हैं। अशोक बताते हैं कि योग और प्राणायाम की क्रियाओं को करवाने से सभी पर शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत अच्छा प्रभाव पड़ रहा है। जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय के योग हाल में वे सुबह 9 से 10 बजे तक योग की क्रियाएं करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी शहरवासी इसमें हिस्सा ले सकता है। छुट्टी के दिन योग नहीं करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि शहर के कई वरिष्ठ लोग योग के लिए पहुंच रहे हैं। हाल ही में प्रशासन की ओर से भी योग की क्रियाओं को बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। हाल ही में आईटीआई मंडी में भी युवाओं को योग के तरीके बताकर उन्हें नशे से दूर रहने को लेकर जागरूक किया गया था। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के साथ खुद भी निरोग रहना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें