फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वन काटुओं के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए बैठा दिया पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बगस्याड़ में वन निरीक्षण चौकी शुरू, लकड़ी तस्करी पर रखी जाएगी नजर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर/थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र में वन काटुओं के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए वन विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। बगस्याड़ में सोमवार को वन निरीक्षण चौकी शुरू हो गई है। लकड़ी तस्करी के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले बगस्याड़, थुनाग और कांढा क्षेत्र में अब विभाग तस्करों की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखेगा।
वन विभाग की ओर से स्थापित यह चेकपोस्ट सोमवार से विधिवत कार्य करने लगी है। चौकी में वन खंड अधिकारी, वनरक्षक, वन मित्र सहित अन्य स्टाफ 24 घंटे तैनात रहेगा। विभाग का कहना है कि अब इन क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की जाएगी ताकि लकड़ी की अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

हर वर्ष सराज क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक लकड़ी तस्करी के मामले प्रकाश में आते हैं। उधर, डीएफओ एसएस कश्यप ने स्पष्ट किया कि लकड़ी तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि वन संपदा पर अवैध कब्जा करने या उसकी चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


...
देवदार और कायल की लकड़ी की होती है तस्करी
सुकेत और नाचन वन मंडल मंडी जिला में लकड़ी तस्करी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। यहां अनेक मामले विभाग के पास आते हैं। दोनों वन मंडलों में देवदार व कायल की लकड़ी की तस्करी होती है। यहां चैलचौक में भी वन निरीक्षण चौकी है जहां वाहनों की तलाशी होती रहती है। अब बगस्याड़ में भी वाहनों की चेकिंग होगी।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें